Share this news

संवाद प्लस। नई दिल्ली
आजादी की लड़ाई में अग्रणी व देश पर सबसे अधिक वर्षो तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है…150 दिनों की इस यात्रा का क्या परिणाम होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन कांग्रेस के लिये कुछ प्रश्न अवश्य लोगो की जुबान पर है…

• देश में केवल दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है क्या आने वाले वक्त में ये कायम रहेगी या जनाधार और घटेगा❓
• सांसद बढ़ेंगे और सत्ता वापसी या मुख्य विपक्षी दल के रूप में केंद्र में कांग्रेस की पहचान हो पाएगी❓
• पुराने कांग्रेसी जुड़े रहेंगे या कांग्रेस और टूटेगी❓
• राहुल गांधी अध्यक्ष पद स्वीकार करेंगे या परिवार के बाहर से किसी अन्य को मौका मिलेगा❓
• क्या इस यात्रा से मोदी का 2024 में विजयी रथ रोकपाना सम्भव हो पायेगा❓
• क्या विपक्ष द्वारा राहुल गांधी को सर्वमान्य नेता मान लिया जाएगा❓
• क्या नया वोटर कांग्रेस अपने पाले में कर पायेगी❓
सवाल कई है…जवाब भी कई है लेकिन अर्थ व उद्देश्य सभी पार्टियों का एक ही है ….केवल सत्ता पाना❗
चुनाव से पहले आम आदमी की बात होगी लेकिन चुनाव के बाद केवल सत्ता सुख पाना….ये ही आजकल राजनीतिक पार्टियों का लक्ष्य रह गया है…इस क्रम में ये भी सच है कि एक स्वस्थ लोकतंत्र में विपक्ष की भी महती भूमिका होती है…इस लिहाज से इस यात्रा का कोई सार्थक परिणाम आना भी चाहिए। ताकि देश सही दिशा में आगे बढ़ सके✍🏻


Share this news