Share this news


संवाद प्लस।
नई दिल्ली। होली के बाद 8 अप्रेल को अंतरिक्ष में बड़ी घटना होने जा रही है। इस दिन करीब पांच दशक के बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्यग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा पूरे सोलर डिस्क को कवर कर लेगा और दिन में रात हो जाएगी।

इससे पहले 1973 में इतना लंबा सूर्य ग्रहण पड़ा था

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक ग्रहण से एक दिन पहले चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम बिंदु पर होगा। चंद्रग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,60,000 किलोमीटर दूर होगा। इस दौरान चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह छिपा देगा और 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई नहीं देगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे पहले 1973 में इतना लंबा सूर्य ग्रहण पड़ा था, जो अफ्रीका महाद्वीप में देखा गया था।


Share this news